उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है।
शनिवार को अस्पताल में रैपिड टेस्ट किया गया, जिसके बाद पता चला है कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज कोरोना से संक्रमित है। भर्ती मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पताल कर्मचारियों और दूसरे मरीजों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में कोरोना पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इसके बाद इलाज के लिए उसे शहर में कोरोना मरीजों के लिए बने बेस अस्पताल में भेज दिया गया। आपको बता दें कि शनिवार को यहां भर्ती करीब 21 मरीजों की जांच की गई। जिसमें एक मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बाकी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक जिस मरीज की कोरना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वो इलाज के लिए बीते गुरुवार से अस्पताल में भर्ती था। मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन कमरे को सेनेटाइज कर मरीज को इलाज के लिए बेस भेज दिया गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.