फोटो: सोशल मीडिया
कालीमठ, उखीमठ और विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर मां भगवती धारी देवी की डोली यात्रा श्रीनगर पहुंची।
यहां मां की डोली पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में लोगों ने डोली के दर्शन कर माता से सुख समृद्धि की कामना की। डोली ने भी नृत्य कर अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद डोली यात्रा पौड़ी के लिए रवाना हुई। आचार्य श्रुत सुंदरियाल ने बताया कि शुक्रवार रात को डोली पौड़ी के कंडोलिया में रात्रि विश्राम करेगी।
आपको बता दें कि धारी देवी डोली यात्रा ईस्ट देव सेवा समिति की तरफ से गढ़वाल क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों के भ्रमण पर निकली है। इस दौरान डोली ने रुद्रप्रयाग संगम में स्नान भी किया। डोली 14 फरवरी को कोटद्वार रुकेगी जिसके बाद 16 फरवरी को डोली यात्रा हरिद्वार में गंगा स्नान करेगी। साथ ही 18 फरवरी से 24 फरवरी तक डोली गाजियाबाद, नोएडा दिल्ली भक्तों को दर्शन देगी।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.