पिथौरागढ़: 24 घंटे में ही उखड़ गई सड़क, ग्रामीणों में गुस्सा

पिथौरागढ़ में चौकोडी से हम कार्की तक दो किमी सड़क निर्माण के महज 24 घंटे के अंदर ही खराब होने लगी है।

इस सड़क का निर्माण आरडब्ल्यूडी पिथौरागढ़ करीब एक करोड़ रुपये की राशि से करा रहा है। ऐसे में सड़क बनने के हज एक दिन के अंदर खराब होने पर इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके निर्माण भ्रष्टाचार हुआ है। बता दें कि, इन दिनों चौकोडी मे ठंड ज्यादा रहती है और पाला भी गिरता है। ऐसे में विभाग द्वारा डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। चौकोडी क्षेत्र के लोगों ने सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही पर सवाल खडे़ किए हैं।

विभागीय अधिशासी अभियंता एलसी पांडे ने बताया कि गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद काम को रोक दिया गया है। उन्होंने सहायक अभियंता और अवर अभियंता को मौके पर जाने के निर्देश दे दिए हैं। काम की क्वालिटी ठीक नहीं पाए जाने पर ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.