पिथौरागढ़: टीचर के जन्मदिन पर पसरा मातम, जानिये वजह

पिथौरागढ़ में जन्मदिन के दिन ही जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसर गया।

मौत की असल वजह तो साफ नहीं हो पायी है, लेकिन माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से हुई है। मरने वाले शिक्षक का नाम जगत सिंह भंडारी है और उनकी उम्र 50 साल बताई जा रही है। वो गंगोलीहाट तहसील के भंडारीगांव के रहने वाले थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी नवोदय विद्यालय आठगांवशिलिंग में लगी थी।

अपने जन्मदिन पर हर कोई खुश होता है, जगत सिंह भंडारी भी उत्साहित थे। सुबह-सुबह उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर आधा शतक वर्ष पूरा होने की पोस्ट डाली। लोग भी उन्हें बधाईयां देने लगे। दिन में जन्मदिन सेलिब्रेशन की खरीददारी के लिए वो बाजार गए थे। पिथौरागढ़ बाजार में वो धर्मशाला लाइन में खरीददारी कर रहे थे। इस बीच वो अचानक गश खाकर गिर गए। जिसके बाद वहां मौजूद शिक्षक उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिक्षक जगत सिंह भंडारी की मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पत्नी लोहाघाट में जॉब करती है। उनका एक बेटा भी है, जो अभी कक्षा छह में पढ़ता है। बेटा अपनी मां के साथ ही रहता है, जबकि शिक्षक जगत सिंह नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में रहते थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.