चंपावत में पॉलिटेक्निक कॉलेज बंद करने का विरोध हो रहा है।
बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी जिले में पॉलीटेक्निक कॉलेज बंद होने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और सरकार से फैसला वापस लेने का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज बंद किए जाने से शहर के छात्रों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। छात्रों ने सरकार से नए ट्रेड बढ़ाने की मांग भी की।
प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम के जरिये सीएम, सांसद और विधायक को ज्ञापन भेजा। छात्रों ने कहा कि पॉलीटेक्निक बंद होने से तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र प्रभावित होंगे। पांच करोड़ की लागत से बनाए गए कॉलेज भवन को उच्च शिक्षा को ट्रांसफर करने के बजाय पॉलीटेक्निक ही संचालित किया जाए। छात्रों ने कहा कि चंपावत में चल रहे कॉलेज में इलैक्टिकल ट्रेड की स्वीकृति मिल गई है। जबकि यह ट्रेड कुमाऊं भर में किसी भी कॉलेज में नहीं है। छात्रों को इलेक्ट्रिकल ट्रेड की पढ़ाई के लिए देहरादून जाना पड़ेगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.