राज्यसभा सांसद नरेश बंसल आज टिहरी गढ़वाल पहुंचे। यहां वो जलेट स्थित राज राजेश्वरी मंदिर पहुंचकर देवी का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर उन्होंने मंदिर समिति को 11 हजार रुपये भेंट दिए। सांसद निधि खुलने पर उन्होंने मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि देने की भी बात कही। सांसद यहां पहुंचने पर नरेश बंसल का विधायक समेत ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं, टिहरी विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने जलेट राज राजेश्वरी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 3 लाख की धनराशि देने की घोषणा की।
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नरेंद्र मोदी और त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में विकास को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। गांवों तक सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधायें तेजी से पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.