उत्तराखंड: गरीबों से इस ‘नटवरलाल’ ने ठग लिए 17 लाख रुपये, आखिरकार पुलिस ने किया गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस ने फर्जी कंपनी में निवेश के नाम पर गरीबों और मजदूरों से लाखों रुपये हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

काशीपुर पुलिस  के मुताबिक, कुंडा क्षेत्र के कुछ लोगों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कहा गया कि काशीपुर के अलीगंज निवासी चंद्र प्रकाश पुत्र निहाल सिंह की ओर से फर्जी कंपनी बनाकर उनसे उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई हड़प ली गई।

पुलिस ने धारा 420, 417, 504 और 506 के तहत अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को जांच में जो तथ्य मिले वे चैंकाने वाले थे। आरोपी ने काशीपुर और कुंडा क्षेत्र से ही 100 लोगों से 17 लाख रुपये की धनराशि हड़प ली।

पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपी चंद्र प्रकाश ने सुनियोजित तरीके से लूट की योजना बनाई। पहले पीकेएस म्यूचुअल बेनिफिट इंडिया लि. नामक एक कंपनी बनायी गयी और उसके बाद यहीं से गरीबों को लूटने का खेल शुरू हुआ।

कंपनी में दैनिक, मासिक एवं फिक्स्ड डिपोजिट के नाम पर तरह तरह की निवेश योजनायें संचालित की गयीं। यही नहीं उत्तराखंड के काशीपुर के अलावा उप्र के मुरादाबाद, कालागढ़, बादीपुर और अफजलगढ़ में कंपनी के कार्यालय खोले गए। कर्मचारियों के नाम पर कुछ लोगों की भर्ती भी की गई।

इसके बाद जैसे जैसे लोगों के पैसे भुगतान की बारी आयी वैसे वैसे कार्यालय बंद कर फरार हो गये। यही नहीं पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि काशीपुर कार्यालय आरोपी द्वारा संचालित किया जाता था और आरोपी ने हाल ही में इंडिया वालेट के नाम से नयी कंपनी बनाकर लोगों पुनः चूना लगाने की योजना बनाई है। आरोपी लोगों से बचने के लिये घर से फरार रहने लगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

4 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.