उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मड़धूरा गांव में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक स्थान पर तीन लोगों की धरादार हथियार से हत्या कर दी गई है।
हत्या के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक नेपाली थे। तीनों की हत्या बेरहमी से की गई है। तीनों के गुप्तांग काट दिए गए हैं।
प्रथम दृष्टया वारदात में किसी नेपाल के रहने वाली व्यक्ति के शामिल होने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद से एक मृतक हरीश बोरा की पत्नी गायब है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या को अंजाम देने के बाद हत्या के आरोपी नापाल भाग गए होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
हत्या के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा से आई फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए हैं, और मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस आस-पास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ले रही है। पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.