खटी में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई से व्यापारियों में गुस्सा है।
व्यापारियों ने अधिकारियों पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनको परेशान करने का आरोप लगाया है। इसी को लेकर रोडवेज व्यापारियों ने धायक का घेराव किया। व्यापारियों ने विधायाक से नियम के मुताबिक कार्रवाई करने और व्यपारियों को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह किया। व्यापारियों ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर खटीमा में प्रशासन ने चिन्हित अतिक्रमण को हटाया जा रहा है लेकिन, व्यापारियों को दिक्कत है कि प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन बार-बार नई जगह पर लाल निशान लगाकर व्यापारियों को डराने का काम कर रहा है।
व्यापारियों की बात सुनने के बाद विधायक पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम खटीमा निर्मला बिष्ट को फोन कर अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में जानकारी ली। विधायक ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिर्फ अतिक्रमण हटाया जाए। इसकी आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न ना किया जाए।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।…
सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश राज्य और अन्य संबंधित अधिकारियों को कोल्लेरू झील के कथित…
उत्तराखंड के में केदारनाथ यात्रा से इस साल भी रुद्रप्रयाग जिले के महिला स्वयं सहायता…
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं।…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक…
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham( के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ…
This website uses cookies.