उधम सिंह नगर: रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने से सनसनी

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में मंगलवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

रात से लापता एक ट्रक ड्राइवर का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। मृतक का नाम अब्दुल रहमान बताया जा रहा है और वो यूपी के चंदौली जिले का रहने वाला था। अब्दुल कुछ दिन पहले ही सामान लेकर रुद्रपुर पहुंचा था। सुबह शव को जब स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सिटी रुद्रपुर के मुताबिक पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति ने रेल के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला है कि मृतक का नाम अब्दुल रहमान है। वो कुछ दिन पहले ही अपने जीजा के साथ किसी कंपनी का सामान लेकर रुद्रपुर पहुंचा था, लेकिन सोमवार देर रात से लापता था, जिसका शव सुबह रेल की पटरी के किनारे पड़ा हुआ मिला। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.