रुद्रप्रयाग के जंगल में घास काटने गई महिला की खाई में गिरने की वजह से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि 31 साल की पपीता देवी घास काटने गई थीं। यहां उनका पैर फिसल गया और वो खाई में गिर गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह शव को खाई से निकाला। घटना सोमवार को हुई और मंगलवार को ग्राम पंचायत की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद मृतक की पैतृक घाट पर अंत्येष्टि कर दी गई। हादसे में जान गंवाने वाली पपीता देवी अपने पीछे एक बेटे और बुजुर्ग सास-ससुर को छोड़ गई हैं।
महिला के पति की मौत केदारनाथ आपदा में हो गई थी। पपीता देवी ही बुजुर्ग सास-ससुर और परिवार को संभाल रही थीं, लेकिन अब एक हादसे में वो भी चल बसी। महिला की मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसरा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.