चंपावत: नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड में लगातार नशे के सौदागर सक्रिय हैं। ये सौदागर पहाड़ के युवाओं के नसों में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।

चंपावत में ऐसे ही नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने एक किलो से ज्यादा चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इनके कब्जे से पुलिस ने एक मोटर साइकिल भी जब्त की, जिसका इस्तेमाल ये लोग चरस की तस्करी के लिए किया करते थे।     

कोतवाल धीरेंद्र कुमार के अनुसार, पुलिस टीम ने धौन के पास मोटर साइकिल संख्या यूके 06 टीए 7896 को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान मोटर साइकिल चला रहे कमरजीत सिंह के पास से 632 ग्राम और मोटर साइकिल में पीछे बैठे बलविंदर कौर के पास से 480 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तस्करों पर नकेल कसने के लिए एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।

vishal2522

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.