उत्तराखंड: युवक को मारी गोली, लहूलुहान हालत में मिला, मचा हड़कंप!

उधम सिंह नगर के काशीपुर के कुंडा थाना इलाके में युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है।

गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के भाई ने थाने में दो नामाजद समेत तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 17 मार्च को नीलकंठ कॉलोनी निवासी ओमकार सिंह ने कुंडा थाने में तहरीर दी। शिकायत के मुताबिक, ओमकार ने बताया कि उन्हीं की कॉलोनी में रहने वाला जय सिंह 17 मार्च को करीब रात 9 बजे उसके भाई संजय को बुलाकर अपने साथ ले गया, लेकिन काफी देर बाद भी संजय घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान ही संजय बैलजुड़ी नहर के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

इसके बाद संजय को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए और भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। संजय का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। संजय ने परिजनों को बताया कि मारपीट और गाली गलौच कर जय सिंह और जोगा सिंह ने उसे गोली मार दी। साथ ही उसका मोबाइल भी छीन ली। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.