दुखद: उत्तरकाशी में 24 साल की ‘बिटिया’ चढ़ी दहेज की बलि! फंदे से लटका मिला शव, परिवार में कोहराम

उत्तरकाशी के मथाली गांव में 24 साल की विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतका के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा है।

मृतका के भाई ने इस संबंध में राजस्व पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। केस दर्ज कर राजस्व पुलिस ने मृतका की सास, पति और ननद को हिरासत में लिया है। पुलिस ससुर को हिरसत में नहीं ले पाई है, क्योंकि वो घर पर मौजूद नहीं थे। घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में गुस्सा है।

राजस्व पुलिस के मुताबिक, बीते दिनों पुष्पा देवी (24) पत्नी ममराज सिंह ने मथाली गांव स्थित अपने ससुराल के एक कमरे में छत की कुंडी से लटकी थी। विवाहिता को फंदे से झूलता देख परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मृतका के परिजनों समेत तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान और अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतका का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राजस्व उपनिरीक्षक राजेन्द्र आर्य के मुताबिक, मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है और मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में मृतका के पारिवारिक कलह की वजह से खुदकुशी करने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया का पूरे मामले की जांच जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.