उत्तरकाशी पुलिस ने OLX पर स्कूटी बेचने के नाम पर ठगी करने वाले नटवरलाल को दबोचा, आप भी रहें सावधान!

उत्तरकाशी पुलिस ने एक ऐसे नटवरलाल को गिरफ्तार किया है जो OLX पर सामान बेचने के नाम पर ऑलाइन ठगी करता था।

पुलिस ने ठग को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उत्तरकाशी के पुजार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले राजस्व पुलिस चौकी ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के मुताबिक, OLX पर स्कूटी बेचने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे 80 हजार की ऑनलाइन ठगी की। इसके बाद राजस्व पुलिस ने रेगुलर पुलिस को इस मामले को ट्रांसफर कर दिया।

एसपी पंकज भट्ट ने इस इस मामले में धरासू थाने और एसओजी की टीम को मामले की सघन जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टीम ने एसआई संदीप पांडे के नेतृत्व में जांच शुरू की। पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए गए पेटीएम ने करीब 15 हजार रुपये होल्ड करवाए। इसके बाद खातों की KYC डिटेल निकाली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.