फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तरकाशी में पुलिस लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाया।
पुलिस ने इस दौरान कोरोना की गाइलाइन का पालन करने की अपील की। डुंडा चौकी के एसआई रमन बिष्ट के नेतृत्व में डुंडा बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने व्यापारियों समेत स्थानीय लोगों को मास्क भी बांटे। साथ ही स्थानीय लोगों को बताया कि अभी भी खतरा टला नहीं है। इसलिए बहुत जरूरी है कि जागरूक नागरिक की तरह कोरोना की लड़ाई को मिलकर लड़ें।
एसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस कोरोना महामारी के खिलाफ शुरू से ही अलग-अलग माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रही है। साथ ही मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों को कोरोना की गाइलाइंस का पालन करने की अपील की।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.