उत्तरकाशी: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सानिध्य और खुशबू ने किया टॉप, इन छात्रों ने जिले का नाम किया रोशन

एडॉर शैक्षिक संस्था की ओर से केएन नौटियाल मेमोरियल 8वीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टॉप कर सानिध्य पुर्वाल और खुशबू शाह ने अपना नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल देहरादून के सानिध्य पुर्वाल ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, एआइए उत्तरकाशी के अनंत दूसरे स्थान पर रहे और सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल घनसाली टिहरी गढ़वाल के अनुराग रतूड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, जूनियर वर्ग में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मातली की खुशबू शाह ने पहला स्थान हासिल किया है। एआइए उत्तरकाशी के अमन कुमार दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़ बागेश्वर की गुंजन पांडे तीसरे स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र पार्सल कोरियर के जरिए भेजे गए।

परिणामों की घोषणा करते हुए एडॉर सचिव अमिता नौटियाल ने कहा कि सामान्य ज्ञान वर्तमान जीवन की एक अहम जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के उद्देश्य से भी काफी अहम है। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिता हर साल 4 अक्टूबर को आयोजित की जाती है। इस बार कोरोना महामारी की वजह से प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल के 25 स्कूलों ने हिस्सा लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.