चीन से जारी टेंशन के बीच सामरिक तौर पर भारत के लिए अच्छी खबर है।
उत्तराखंड स्थित देश के आखिरी गांव माणा से माणा पास तक डबल लेन सड़क के डामरीकरण का काम अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है। जबकि BRO यानि सीमा सड़क संगठन माणा से रताकोणा तक करीब 38 किमी. के हिस्से में डामरीकरण का काम इसी साल के आखिरी तक परा कर लेगा। पक्की सड़क होने से चीन की सीमा पर सेना के वाहनों की आवाजाही काफी आसान हो जाएगी। आपको बता दें कि BRO ने चीन के बॉर्डर तक डबल लेन सड़क तो पहुंचा दी है, लेकिन अभी इसके डामरीकरण का काम चल रहा है।
माणा गांव से माणा पास तक सड़क की लंबाई करीब 53 किलोमीटर है। जिसकी कटिंग का काम साल 2016 में ही पूरा हो गया था। अब सड़क को पक्की करने का काम हो रहा है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में वहां बर्फबारी शुरू हो जाएगी, जिससे काम रोकना पड़ेगा। इस वजह से बीआरओ चाहता है कि रताकोणा तक करीब 38 किमी. के हिस्से में इसी साल डामरीकरण पूरा हो जाए। इसके बाद माणा पास तक 15 किमी का हिस्सा डामरीकरण के लिए रह जाएगा। जिसे अगले साल बर्फबारी के बाद पूरा कर लिया जाएगा।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.