उत्तरकाशी: नशे की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल

उत्तरकाशी पुलिस ने नशे के सौदागरों पर नकेल कसा है। मोरी पुलिस ने त्यूणी तहसील के एक युवक को दो किलो पचास ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

वहीं, बडकोट पुलिस ने एक स्थानीय युवक को एक किलो, पांच ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अदालत में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले कोतवाली पुलिस 25 नवंबर को एक किलो चरस के साथ दो युवकों को दबोचा था।

एसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर बडकोट और मोरी थाना पुलिस ने नशे, मादक द्रव्यों और ड्रग्स की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्रय-विक्रय करने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। मोरी में थाना अध्यक्ष केदार सिंह चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र के लूणागाड़ के पास चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। युवक के पास दो किलो पचास ग्राम चरस बरादम की गई। ओरोपी की पहचान रमेश सिंह चौहान निवासी ग्राम पटयूड़ तहसील त्यूणी, देहरादून के रूप में हुई।

वहीं, बडकोट थाना पुलिस ने दोबाटा के पास से एक युवका को संदिग्ध के आधार पर हिरासत में लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो पांच ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी गुरुदेव सिंह निवासी वार्ड नं- एक, नगर पालिका बड़कोट का है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.