Uttarkashi

उत्तरकाशी आपदा अपडेट: आपदा में धराली-हर्षिल तबाह, जानिए अब कैसे हैं हालात?

Uttarkashi Disaster Update: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में मंगलवार को आई प्राकृतिक आपदा ने धराली और हर्षिल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। बादल फटने और भारी बारिश के चलते पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया है, जिससे सड़कें, पुल और जरूरी संपर्क मार्ग पूरी तरह टूट गए हैं।

धराली का संपर्क पूरी तरह टूटा

  • गंगनानी के पास बीआरओ का मजबूत कंक्रीट पुल बह गया है। नेताला और भटवारी के बीच सड़क दलदल में बदल चुकी है।
  • धराली और हर्षिल तक पहुंचने का कोई सीधा ज़मीनी रास्ता नहीं बचा।

राहत-बचाव कार्य बाधित

  • सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण NDRF, SDRF, ITBP और सेना की टीमें भी धराली तक नहीं पहुंच पा रहीं।
  • 135 लोगों को हेली से सुरक्षित निकाला गया है। राहत सामग्री भी हेलीकॉप्टर से भेजी जा रही है।

प्रशासन की स्थिति

  • उत्तरकाशी DM प्रशांत आर्य और SP सरिता डोभाल को हर्षिल हेलीपैड से आपदा क्षेत्र में भेजा गया है।
  • स्थानीय लोग खुद ही धराली पैदल पार करने की जिद कर रहे हैं, क्योंकि उनके परिजन फंसे हुए हैं।

जिपलाइन बनी एकमात्र उम्मीद

  • NDRF और SDRF की टीमों ने आपातकालीन रस्सियों और जिपलाइन के जरिए एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया है।
  • सबसे पहले जवान, फिर रसद और तकनीकी उपकरण भेजे जा रहे हैं।

हेलीकॉप्टर से चल रहा ऑपरेशन

  • देहरादून से भेजी जा रही है दवाएं, सूखा राशन, कंबल, सैटेलाइट फोन और पानी।
  • लेकिन हवाई ऑपरेशन भी सीमित हैं और मौसम ही इसका नियंत्रण कर रहा है।

बिजली बहाल लेकिन मशीनें फंसी

  • उत्तरकाशी के गंगवानी में बिजली सेवा बहाल कर दी गई है, जिससे वेल्डिंग और वैली ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
  • हालांकि भारी मशीनरी अभी भी मलबे के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही। (Uttarkashi Disaster Update)

11 घायल सैन्यकर्मियों को एयरलिफ्ट किया गया

उत्तराखंड पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, हर्षिल, धराली में आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। 11 घायल सैन्यकर्मियों को एयरलिफ्ट कर आईटीबीपी मातली ले जाया गया है।

newsnukkad

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.