फोटो: सोशल मीडिया
टिहरी जिले के चम्बा-नागणी बहेड़ा मोटरमार्ग पर घटिया डामरीगरणा का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग मोटरमार्ग पर जो डामरीकरण का काम कर रहा है वो बेहद घटिया है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के काम से नाराज लोगों ने मोटरमार्ग जमा होकर नारेबाजी की और जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग और ठेकेदार मिले हुए हैं। ग्रामीणों के हंगामे के बाद विभाग ने डामरीकरण से पूर्व पैचवर्क पूरा करने का आश्वासन दिया है। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
लोक निर्माण विभाग चम्बा की ओर से चंबा-नागणी-बहेड़ा 6 किलोमीटर मोटर मार्ग पर डामरीकरण का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग मिट्टी के ऊपर ही तारकोल बिछाकर आगे बढ़ रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने दो दिन पहले विभाग को सूचना दी थी। शिकायत के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया। ऐसे में ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डामरीकरण कार्य ठप कराते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया और नारेबाजी की।
लोनिवि के सहायक अभियंता मुनेंद्र राजपूत ने इस बात को स्वीकार किया कि डामरीकरण की गुणवत्ता ठीक नहीं है। उन्होंने ठेकेदार को पूरे मार्ग पर पैचवर्क कराने के बाद सही तरीके से डामरीकरण के निर्देश दिए। वहीं, ग्रामीणों ने जाम खोलते हुए कहा कि अगर ठीक से कार्य नहीं किया गया तो वो आंदलोन करेंगे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.