पौड़ी: जान हथेली पर लेकर लकड़ी का पुल पार कर रहे लोग! मांगे ना मानने पर अब किया प्रदर्शन का ऐलान

पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लाक के आधादर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण अभी भी जान हथेली पर लेकर लकड़ी के पुल के सहारे पार करते हैं।

ग्रामीणों की ओर से कई बार इसे लेकर धरना भी दिया गया, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण बौंसाल में नयार नदी बने लकड़ी के पुल के स्थान पर मोटर पुल बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों की ओर से मांग को अनसुना करने पर अब आक्रोश है। उनका कहना है कि पांच अक्टूबर को इसे लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आपको बता दें, क्षेत्र में नयार नदी पर लकड़ी से बने पुल के स्थान पर मोटर पुल बनाए जाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक गंभीर नजर नहीं आया है।

ग्रामीणों का कहना है कि लकड़ी का पुल जर्जर हो गया है। जिससे हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से सीएम को भी ज्ञापन भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल्जीखाल ब्लाक के बौंसाल में नयार नदी पर करीब 60 मीटर लंबा लकड़ी का पुल बना है। जो अब काफी जर्जर हो चुका है।

क्षेत्र के बौंसाल, भेटी, मुंडेश्वर, मिरचौड़ा, दलमोटा सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण इस पुल के स्थान पर नया मोटर पुल बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय युवक मंजीत सिंह रावत का कहना है कि उक्त पुल जर्जर स्थिति में आ गया है। पुल पर लगे लकड़ी के तख्ते सड़ चुके हैं।

बताया जा रहा है कि पुल निर्माण के लिए नवंबर 2019 में निविदा प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। बावजूद इसके अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जबकि विभागीय अधिकारियो से इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.