फोटो: सोशल मीडिया
पिथौरागढ़ मुख्यालय में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। तीन-तीन बड़ी पेयजल योजनाएं होने के बावजूद लोग बूंद-बूंद को तरस गए हैं।
जल संस्थान को लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए साढ़े नौ एमएलडी पानी चाहिए, लेकिन 6 एमएलडी ही पानी ही लोगों को मिल रहा है। ऐसे में कई इलाकों में हफ्तों से पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है। तीन 80 करोड़ की आंवलाघाट पेयजल योजना के वजूद में आने के बाद लगा था कि पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। लेकिन फिलहाल ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। सर्दियां शुरू होने के साथ ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ये संकट और अधिक गहराएगा।
जल संस्थान सड़क से सटे इलाकों में टैंकर से पानी बांट रहा है। लेकिन बाकी के इलाके बस भगवान भरोसे हैं। प्रशासन का कहना है कि घाट पेयजल योजना ऑलवेदर सड़क निर्माण के चलते क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, ठुलीगाड़ पेयजल योजना से भी पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। सिर्फ आंवलाघाट पेयजल योजना से ही 6 एमएलडी पानी मिल रहा है। जिला अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के मुताबिक, जिन इलाकों में पेयजल संकट गहराया है, उन इलाकों में टैंकर के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.