उत्तराखंड: राहत के साथ आ सकती है आफत! भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी

उत्तराखंड में कई दिनों से बारिश ना होने के कारण लोग परेशान हैं। लेकिन मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है।

आपको बता दें, कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग की माने तो देहरादून, पौड़ी, चमोली में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुमाऊं क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हो सकती है। 27 और 28 सितंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

सितंबर महीने के बीते तीन हफ्तों में बारिश में लगातार गिरावट आयी है। प्रदेश में 1 जून से 23 सितंबर तक 931.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो सामान्य से 19 प्रतिशत कम है। वहीं बीते हफ्ते में पूरे प्रदेश में सामान्य से 58 फीसदी बारिश कम हुई। वहीं देहरादून में इस मानसून सीजन में 1111.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 26 फीसदी कम है।

बीते सप्ताह 64 फीसदी कम बारिश दून में हुई। मगर बीते बुधवार की रात में देहरादून में एक बार फिर जमकर बारिश हुई। गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे तक देहरादून में बीते 24 घंटे में 39.9 एमएम बारिश हुई। वहीं 25 सितंबर को प्रदेश में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। 25 और 26 सितंबर को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.