पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक में जंगली सूअरों का लगातार आतंक देखने को मिल रहा है। जंगली सूर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
रिखणीखाल ब्लॉक के चौड, तोक, कर्तिया, बिरोबाड़ी, जवाडियूंरौल, दियोड, खर्क, भैंसियारौ, खेड़ा गांव कालागढ़ टाइगर रिजर्व के पास हैं। ऐसे में शाम ढलते ही जंगली सूअर खेतों में खड़ी धान, मंडुवा, उड़द, गहथ, झंगोरा की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में परेशान ग्रामीणों ने जंगल के आसपास वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि जंगली सूअरों का आतंक कम हो।
वहीं, कलागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ अखिलेश तिवारी ने कहा कि जिन इलाकों से जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए प्रस्ताव आए हैं, उन प्रस्ताव पर उनके द्वारा एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शासन से मिलते ही उन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि जो भी ग्रामीण वन विभाग को फसल नुकसान के बारे में जानकारी देगा उसकी रिपोर्ट बनाकर उसे मुआवजा हम देंगे।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.