उत्तराखंड के रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के शाह मंसूर गांव के जंगल मे दो मृतक सांभर मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने सांभरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक खानपुर रेंज में घाड़ क्षेत्र के शाह मंसूर गांव के पास जंगल में रूटीन गश्त के दौरान दो सांभर मृतक अवस्था मे पड़े मिले।
जिसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। वन विभाग के उप-प्रभागीय वनाधिकारी आरके रावत ने बताया कि आशंका है कि दोनों सांभरों की मौत जंगल से होकर गुजर रही विद्युत लाइन से करंट लगना हो सकता है। लेकिन असल कारण तो रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.