चंपावत: महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, अपने पीछे दो मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई

चंपावत के बाराकोट में एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। महिला द्वारा जहर खाने पर उसके परिजन लोहाघाट अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने बताया कि जहर खाने के बाद बाराकोट की रहने वाली गीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ग्राम प्रधान राजेश सिंह की मदद से परिजन गीता को लोहाघाट अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.जुनैद कमर ने बताया कि महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। उनके मुताबिक, अस्पताल पहुंचने तक महिला की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस के मुताबिक, महिला के जहर खाने के पीछे पारिवारिक कलह बताया गया है। गीता के दो बच्चे हैं, जिन्हें वो रोता बिलखता छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

12 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.