देहरादून: प्रेमनगर से दुखद खबर! सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, स्कूटी फिसलने से हुआ हादसा

उत्तराखंड की राजधानी से एक और सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक की मौत हुई।

बताया जा रहा है कि मोहनपुर पावर हाउस के पास गुरुवार देर रात स्कूटी फिसलने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से युवक को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान कानपुर निवासी 34 वर्षीय सचिन गुप्ता के रुप में हुई है जो शिवपुरी कॉलोनी गोरखपुर चौक देहरादून में ही नौकरी करता था। गुरूवार देर रात सचिन गुप्ता अपनी स्कूटी से अपने घर जा रहा था, तभी मोहनपुर पावर हाउस के पीछे सचिन की स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और सचिन गंभीर रूप से घायल होने के बाद बेहोश हो गया।

जिसके बाद पास में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौक हो गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.