गोरखपुर में बाढ़ से मची तबाही के बीच कहर बरपाने लगी है ये बीमारी, आप भी रहें सावधान!

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारी बारिश के बाद हुए जल जमाव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जिन इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, उन इलाकों में बीमारियों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। एक तरह जहां डेंगू कहर बरपा रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ प्रदूषित पानी की वजह से लोग चर्म रोग की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। एक मरीज ने बताया कि यह बिमारी बहुत हो रही है और यह पूरे शरीर में हो रही है। खुजली के साथ दानों शरीर के अलग-अलग हिस्सों में निकल रहे हैं।

डॉक्टर ने कहा, “हमारे स्किन OPD में लोग दाद, खाज, खुजली की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इस तरह के मरीजों की संख्या कम से कम 25 फीसदी है। हमारे OPD में करीब 150-200 मरीज रोज आ रहे हैं। आम दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या ज्यादा हुई है।”

गोरखपुर में रोहिन नदी खतरे के निशान से नीचे आ गई है, लेकिन सरयू, राप्ती, कुआनो और गोर्रा अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 204 गांवों में पानी भर गया है। आलम ये है कि 93 गांव पूरी तरह से टापू बने हुए हैं। ऐसे में लोगों के आने-जाने के लिए 258 नावों को लगाया गया है।

वहीं, गोला तहसील के 70 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गोला तहसील में कई जगहों पर सरयू का पानी सड़कों पर चढ़ गया है। कैंपियरगंज के 64 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बात करें खजनी तहसील की तो इसके 33 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

7 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.