दीपावली से एक दिन पहले आज रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाएगा। यूपी सरकार का ये तीसरा दीपोत्सव कार्यक्रम है और इसे पिछली बार से भी ज्यादा बड़ा और भव्य बनाने की कोशिश की जा रही है।
आज अयोध्या में साढ़े पांच लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाया जाएगा। शाम सात बजे से साढ़े सात बजे तक सभी घाटों और पूरी राम नगरी में पांच लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे। चार लाख दीप अकेले रामकी पैड़ी के घाटों पर जलेंगे। बाकी एक लाख 51 हजार दीप 11 दूसरी चुनिंदा जगहों पर जगमग होंगे। एक साथ इतने दीपक जलाना अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी के छह हजार से ज्यादा वालंटियर ने घाटों को दीयों से सजाया है। पिछले साल भी इन्हीं छात्रों ने तीन लाख एक हजार एक सौ बावन दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस बार अयोध्या का दीपोत्सव अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है।
इस दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। वो पहले पौने चार बजे से चार बजे तक शोभा यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद राम-सीता हेलीकॉप्टर वाले उड़न खटोले से उतरेंगे। योगी आदित्यनाथ भगवान राम के स्वरूप का तिलक कर राम का राज्याभिषेक करेंगे। शाम साढ़े छह से सात बजे तक नया घाट पर सरयू की आरती की जाएगी। इसके बाद रात 8 बजे राम की पैड़ी पर राम कथा का प्रदर्शन होगा। सवा आठ बजे तक सरयू पुल से आतिशबाजी और फिर रात साढ़े आठ बजे से दस बजे तक भारत, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया,फिलीपींस की रामलीला का मंचन किया जायेगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.