Blog

एसपी सांसद आजम खान की बहन को पुलिस ने हिरासत में लिया, ये है वजह

समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खान की बड़ी बहन को शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

हालांकि पुलिस ने हिरासत या गिरफ्तारी की बात से इंकार किया है, और कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी पर लगे आरोपों के संबंध में चल रही जांच के अंतर्गत उनसे पूछताछ की जा रही है। आजम की छोटी बहन नसरीन ने बताया कि उनकी बड़ी बहन निखत अपने घर में खाना खा रही थीं, तभी दो महिला पुलिसकर्मी आईं और उन्हें बुर्का भी नहीं पहनने दिया और अपने साथ ले गईं।

एसपी अजय पाल शर्मा ने बताया, “जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीनों को कब्जाने की जांच चल रही है। यह जमीन जौहर विवि को चौहर ट्रस्ट द्वारा 33 साल के पट्टे पर दी गई है। इसी संबंध में जौहर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष से पूछताछ की जा रही है।”

शर्मा ने कहा कि “न तो उनको हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। बस उनसे पूछताछ की जा रही है।”

आजम खान की पत्नी और राज्यसभा सांसद तंजीम फातिमा ने पत्रकारों को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने इसे पुलिस ज्यादती बताते हुए जुल्म की हद करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 70 वर्ष से अधिक उम्र की एक बूढ़ी और बीमार महिला को जबरदस्ती उनके घर से धक्के देते हुए पुलिस ले गई, यह नाइंसाफी है।

तंजीम फातिमा ने कहा कि आजम खान की बड़ी बहन निखत को नमाज से पकड़कर घसीटते हुए पुलिस ले गई। उन्होंने कहा कि “क्या यह लोकतांत्रिक तरीका है? यही पुलिस की कार्यप्रणाली है कि अकेली औरत को घर से घसीटकर इस तरह से ले जाया जाए। अगर पुलिस को कुछ पूछना ही है तो सीधे कह देती।”

राज्यसभा सांसद ने बताया कि “यह आजम खान की बड़ी बहन हैं और जिस तरह जौहर ट्रस्ट की मेंबर वह हैं, वैसे ही निखत भी हैं। जौहर ट्रस्ट के तो सात सदस्य हैं। पुलिस ने अभी तक बताया ही नहीं कि क्यों उठाया गया है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर डरा-धमका रही है।” गौरतलब है कि आजम खान की बहन निखत अफलाक जौहर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.