Blog

असम में 19 लाख लोगों का क्या होगा?

असम में आज राष्टीय नागरिक रजिस्टर यानि NRC की आखिरी सूची आ गयी। सुबह 10 बजे ये लिस्ट ऑनलाइन जारी की गयी।

इस सूची में 19 लाख लोगों का नाम नहीं है। इसमें उनका भी नाम है जिन्होंने भारतीय होने का दावा पेश नहीं किया था। आखरी लिस्ट में सूबे के करीब 41 लाख लोगों के भाग्य का फैसला होना था।

आखिरी लिस्ट के बाद सूबे में तनाव बढ़ गया है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोगों भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की है। कीसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

आपको बता दें कि असम में 1951 के बाद पहली बार नागरिकता की पहचान की जा रही है। NRC का फाइनल अपडेशन सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रहा है। फाइनल लिस्ट में उन लोगों के नाम शामिल किए जाएंगे जो लोग 24 मार्च 1971 से पहले से असम में रह रहे हैं या फिर उनके पूर्वज राज्य में रहते आए हैं। ये कागजों के आधार पर वैरिफाई किया जा रहा कि कौन 1971 से पहले यहां रह रहा है। 2018 में NRC की पहली लिस्ट आई थी। इसमें 3.29 करोड़ लोगों में से 40.37 लाख लोगों का नाम नहीं शामिल था।

इससे पहले NRC की फाइनल लिस्ट 31 जुलाई को ही आनी थी, लेकिन राज्य में बाढ़ की वजह से NRC अथॉरिटी ने इसे 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था। इससे पहले 2018 में 30 जुलाई को एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट आया था। इसके तहत लिस्ट में शामिल नहीं लोगों को दोबारा वेरीफेकशन के लिए एक साल का समय दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.