पार्टी लाइन के खिलाफ महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने पर कांग्रेस ने अदिति सिंह को नोटिस जारी किया है।
पार्टी ने उनसे दो दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता अदिति सिंह के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने अदिति सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गांधी जी की 150वीं जयंती पर विधानसभा का 36 घंटे का विशेत्र सत्र बुलाया था, जिसका कांग्रेस ने बायकॉट किया था। कांग्रेस के मुखालफत के बावजूद अदिति सिंह इस सत्र में शामिल हुई थीं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने लखनऊ में पैदल मार्च निकाला था, जिसमें रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति शामिल नहीं हुई थीं।
आपको बता दें कि इससे पहले अदिति सिंह पार्टी लाइन के खिलाफ ही 370 पर बीजेपी सरकार का समर्थन कर चुकी हैं। इस बीच योगी सरकार ने अदिति सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी है। सरकार ने उन्हें ‘Y’ कटेगरी की सुरक्षा दे दी है। कुछ दिन पहले ही अदिति सिंह पर हमला हुआ था। बताया जाता है कि बीते दिनों रायबरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पेश होने को लेकर रायबरेली टोल प्लाजा पर उन पर ये हमला हुआ था। इसके बाद ही उन्होंने योगी सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। कुछ वक्त पहले अदिति सिंह के पिता के देहांत होने के बाद प्रियंका गांधी ने उनके घर जाकर अदिति सिंह से मुलाकात की थी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.