कोरोना वायरस पर ‘भ्रामक’ बयान देना सपा नेता रमाकांत को पड़ा भारी, FIR दर्ज

कोरोना वायरस को लेकर विवादित बयान देना पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता रमाकांत यादव को भारी पड़ गया है।

कोरोना वायरस को लेकर भ्रम फैलाने के आरोप में रमाकांत यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। मीडिया से बात करते हुए रमाकांत ने कहा था कि देश में कोरोना वायरस से कोई नहीं मरा है। सरकार अन्य मुददों से ध्यान हटाने के लिए कोरोना का माहौल खड़ा कर रही है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना का कहर होगा लेकिन भारत में नहीं है।

पूर्व सांसद ने ने इशारों-इशारों में पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एक तरफ कोरोना का दर दिखाकर लोगों को इकठ्ठा नहीं होने का सुझाव दिया जा रहा, दूसरी तरफ अयोध्या में 10 लाख लोगों को इकट्ठा होने का एलान किया जा रहा है। बीजेपी सीएए, एनआरसी और महंगाई के विरोध में हो रहे विरोध प्रदर्शन के मुद्​दों से ध्यान हटाने के लिए कोरोना का सहारा ले रही है।

रमाकांत पर केस दर्ज करने के मामले में बयान देते हुए डीआइजी सुभाष चंद्र दुबे ने पूर्व सांसद के बयान को भ्रम फैलाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि उनके बयान से जनता मुश्किल में पड़ सकती है। सिधारी थाने में पूर्व सांसद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से आशंकित क्षति को कम करने के लिए सरकार परेशान है। जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.