उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 250 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मनारपुर भंवरी स्थित पंचायत भवन में रविवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अपना हेल्थ केयर क्लिनिक, गंगा विहार कॉलोनी, कैथवलिया आलमपट्टी द्वारा आयोजित किया गया था।

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, हृदय रोग, त्वचा रोग और सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई गईं। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया।

डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम रही मौजूद

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. नूरी अहमदी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डॉ. आर. के. पाठक (जनरल फिजिशियन) की निगरानी में शिविर संचालित हुआ। इनके अलावा टीम में शामिल थे:

  • डॉ. ए. के. त्रिपाठी – हृदय रोग विशेषज्ञ
  • डॉ. नवीन त्रिपाठी – जनरल फिजिशियन
  • डॉ. हाजी इश्तियाक अहमद – त्वचा रोग विशेषज्ञ
  • डॉ. सादिया फातिमा – महिला रोग विशेषज्ञ
  • प्रतिमा यादव और बबीता सेठ – काउंसलर

शिविर में उपस्थित मरीजों ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं पर डॉक्टरों से परामर्श लिया और उन्हें उचित सलाह एवं उपचार दिया गया।

मुख्य अतिथि अब्बासी साहब ने किया शिविर का उद्घाटन

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अब्बासी साहब ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राकेश यादव रोशन, सुनील यादव और वसीम रजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इन सभी ने समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत और लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इज़हार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.