गाजीपुर: सेवराई में मीडिया प्वाइंट पर हुई महा-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवारई तहसील मुख्यालय के पास मीडिया प्वाइंट पर महा-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई।

बैठक में पत्रकारों के साथ समाचार संकलन के दौरान हो रहे दुर्व्यवहार, उन पर हो रहे हमले एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सेवराई तहसील अध्यक्ष सत्या उपाध्याय ने कहा कि मासिक बैठक करने का मकसद संगठन को मजबूती प्रदान करना और पत्रकार साथियों के दुख दर्द में साथ होना होता है। उन्होंने कहा कि आपके हर सुख-दुख में संगठन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

समाचार संकलन के दौरान हो रहे उत्पीड़न और समस्याओं पर विवेक सिंह ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान सेवराई तहसील पर पत्रकारों को नाहक आधा घंटा रोक कर अंदर न जाने देने का मुद्दा उठाया। इस पर तहसील अध्यक्ष द्वारा इस बात को जिलाधिकारी के समक्ष रखने की बात कही गई। इस मौके पर जिला महासचिव नसीम खान, संदीप शर्मा, इजहार खान, हैदर अली खान, विवेक सिंह, उपेंद्र सिंह, डॉ. राणा सिंह, हैदर अली, डॉ. प्रेम यादव, नुरुल होदा, गुलाम मोहम्मद, वसीम अकरम आदि पत्रकार मौजूद रहे।

(सेवराई तहसील से इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.