उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: पीएचसी देवल पर चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज बेहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) देवल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं। शनिवार की सुबह दर्जनों मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन न कोई चिकित्सक मिला, न कोई स्वास्थ्यकर्मी, जिससे उन्हें बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति कोई नई नहीं है। तीन दिनों से डॉक्टर अस्पताल नहीं आ रहे, और न ही किसी अन्य कर्मचारी की तैनाती की गई है। ऐसे में अस्पताल के भरोसे आए मरीज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

सरकार के दावों की खुली पोल

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भले ही प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन देवल पीएचसी की जमीनी सच्चाई इन दावों की पोल खोल रही है।

यहां या तो डॉक्टर नहीं होते, या दवाइयां नदारद, और अगर दोनों उपलब्ध हैं, तो संसाधनों की भारी कमी सामने आती है।

लचर प्रशासनिक रवैया

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि CMO और उच्च अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। शिकायत करने वाले मरीजों को संबंधित चिकित्सकों की नाराजगी झेलनी पड़ती है, जिससे लोग शिकायत करने से भी डरते हैं।

छात्र नेता ने उठाई आवाज

छात्र नेता विपुल सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से सभी दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

( गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.