उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: आदर्श बाजार में जलभराव-गड्ढों से परेशान लोगों ने सड़क पर रोपी धान, प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के आदर्श बाजार की बदहाल सड़कों से त्रस्त जनता का सब्र आखिरकार टूट गया। ब्लू बर्ड स्कूल के सामने जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।

बारिश के मौसम में यह व्यस्ततम इलाका कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुका है, जिससे राहगीरों, स्कूल के बच्चों, बाइक सवारों और टेंपो चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इसे अब ‘मौत का रास्ता’ कहने लगे हैं।

जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल

प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब इस क्षेत्र में स्थानीय विधायक और राज्यसभा सांसद का आवास भी स्थित है, तो फिर इस बुनियादी समस्या को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है?

‘जब सड़क नहीं, तो खेती ही सही’

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी सुरेश कुमार कुशवाहा, उपेंद्र यादव, बृजेश कुमार और कुनिल ने बताया कि कई बार मौखिक रूप से शिकायतें की गईं, लेकिन प्रशासनिक टालमटोल के चलते अब तक कोई हल नहीं निकला।

उन्होंने कहा, “अब हालात इतने खराब हैं कि सड़क, सड़क न रहकर धान की खेती के लायक हो गई है। इसलिए हमने सड़क पर ही धान रोप दिया।”

प्रशासनिक जिम्मेदारियों से बचते अधिकारी

PWD और जल निगम के अधिकारियों से हुई टेलिफोनिक बातचीत भी बेनतीजा रही। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, अधिकारी सिर्फ टालमटोल और आश्वासन देते रहे। कोई ठोस कार्ययोजना सामने नहीं आई।

आंदोलन और सोशल मीडिया का सहारा

मानव उदय फाउंडेशन के अजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह सड़क हर दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। प्रशासन की चुप्पी बताती है कि उन्हें जनता की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं। लोग अब इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से उठाने लगे हैं और प्रशासनिक कार्यालयों के घेराव की रणनीति पर भी विचार कर रहे हैं।

जनता की ये है मांग

स्थानीय लोगों की मांग है कि तत्काल सड़क की मरम्मत शुरू कराई जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों को इस गंभीर मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए, ताकि लोगों का विश्वास लोकतंत्र में बना रह सके।

(गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.