फोटो: न्यूज़ नुक्कड़
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सावाल खड़े किए हैं। भदौरा ब्लॉक के गहमर और मनिया गांव के लोगों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सेवराई संजय यादव को पत्रक सौंपकर मामले की जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की जा रही है और ब्लॉक स्तर के अधिकारी पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता इंतखाब आलम खान ने अपने पत्रक में बताया कि ग्राम पंचायत मनिया में सड़क और नाली निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि-
शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने RTI (जन सूचना अधिकार) के तहत मांगी गई जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई।
गहमर गांव के ग्रामीणों ने भी सीसी सड़क निर्माण को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि-
ग्रामीणों के अनुसार, जब इस पर संबंधित सचिव से बात की गई, तो उन्होंने “मीटिंग में होने” की बात कहकर फोन काट दिया।
इस मामले में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) भदौरा के.के. सिंह ने कहा, “निर्माण कार्य से संबंधित पूरी जानकारी ग्राम पंचायत सचिव ही दे सकते हैं।”
इधर, एसडीएम संजय यादव ने पत्रक मिलने की पुष्टि की और कहा कि संबंधित विभाग को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
(न्यूज़ नुक्कड़ के लिए सेवराईं से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खुदकुशी से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में ने अहम टिप्पणी करते…
This website uses cookies.