उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: सायर गांव में डकैती, महिला के हाथ-पैर बांधकर लूटी नकदी और गहने

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर कोतवाली क्षेत्र के सायर गांव में एक महिला के घर में डकैती हुई है। घुसकर अपराधियों ने लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अपराधियों ने वारदात के दौरान महिला को बंधक बनाकर पीटा, उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इस घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

रात में घर में घुसे

जानकारी के अनुसार, पीड़िता निर्मला देवी, पत्नी सुरेमन राजभर, घर पर अकेली थीं। उनकी सास उस समय शिवचर्चा में गई हुई थीं। रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुसे और निर्मला देवी को पकड़ लिया। उन्होंने उन्हें पीटा, फिर हाथ-पैर बांध दिए और शोर न मचाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

चोरों ने घर में रखे तीन थान सोने के गहने, दो थान चांदी के गहने और करीब 30,000 रुपये नकदी उठा ली। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सास ने छत के रास्ते पहुंचकर बहू को छुड़ाया

कुछ देर बाद जब निर्मला देवी की सास शिवचर्चा से लौटीं, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज देने पर कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने बगल के घर से छत के रास्ते अंदर पहुंचीं। अंदर आकर उन्होंने देखा कि निर्मला देवी बंधी पड़ी हैं। सास ने उनके हाथ-पैर खोले और मुंह से कपड़ा निकाला, जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

इलाके में बढ़ी आपराधिक घटनाएं

इस वारदात ने पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।

ग्रामीणों ने उदाहरण देते हुए कहा कि भदौरा बाजार में हाल ही में एक किराना व्यवसायी के यहां से करीब 35 लाख रुपये की चोरी हुई थी, जिसमें 15 लाख रुपये नकद और 20 लाख के गहने चोरी हुए, लेकिन अब तक पुलिस उस केस का खुलासा नहीं कर पाई।

इसके अलावा, बाजार की कई सब्जी दुकानों से भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

“पुलिस रात्रि गश्त नहीं कर रही”

सायर गांव निवासी अशोक यादव ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से पुलिस रात में गश्त नहीं करती, जिससे अपराधियों का हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि “अगर पुलिस नियमित रूप से गश्त करती, तो शायद आज यह घटना नहीं होती।”

पुलिस ने जांच शुरू की

मामले की जानकारी मिलते ही गहमर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया, “मामला बेहद गंभीर है, इसकी जांच कई एंगल से की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

(न्यूज़ नुक्कड़ के लिए गाजीपुर से इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.