उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: सायर गांव में शराब दुकान पर मनमानी बिक्री,  नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर कोतवाली के सायर गांव में शराब बिक्री को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सायर चट्टी पर स्थित देशी और बियर की दुकान पर खुलेआम नियमों को तोड़ते हुए मनमाने दामों पर शराब बेची जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी के कारण यहां से बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है, लेकिन प्रशासन और आबकारी विभाग इस पर आंख मूंदे बैठे हैं।

बिहार तक हो रही शराब की तस्करी

गांव के लोगों ने बताया कि सायर चट्टी की यह दुकान बिहार में शराब तस्करी का बड़ा केंद्र बन गई है। शराब तस्कर यहां से बोरो में शराब भरकर बिहार पहुंचाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह काम लंबे समय से जारी है और प्रशासन को सब जानकारी होते हुए भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही।

मंदिर खुलने से पहले खुल जाती है शराब की खिड़की

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर का गेट खुलने से पहले ही शराब की खिड़की खुल जाती है। सुबह-सुबह ही ग्राहकों को ₹75 का पौव्वा ₹90 में बेचा जा रहा है। इस पूरी मनमानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि शराबी के खटखटाने पर सेल्समैन खिड़की से शराब थमा देता है।

नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

नियम के मुताबिक शराब की बिक्री सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक होनी चाहिए, लेकिन यहां समय से पहले और ओवररेट पर बिक्री लगातार हो रही है। जब इस बारे में सेल्समैन से पूछा गया तो उसने कहा, “मालिक से बात कर लीजिए।” वहीं, दुकान के अनुज्ञापी ने भी लापरवाही भरे अंदाज में कहा, “आपको जहां शिकायत करनी हो कर दीजिए, मुझे फर्क नहीं पड़ता।”

इससे साफ जाहिर है कि दुकान संचालक विभागीय अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत से यह गोरखधंधा चला रहे हैं।

अधिकारियों का जवाब और कार्रवाई की बात

मामले पर एसडीएम संजय यादव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आबकारी निरीक्षक सीमा मौर्य से संपर्क करने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

आबकारी जिला अधिकारी ने बताया कि अगर कोई दुकानदार निर्धारित समय से पहले शराब बेचता है तो ₹5,000 का जुर्माना और ओवररेट पर बिक्री करने पर ₹75,000 का जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि “यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

जनता में आक्रोश, प्रशासन की चुप्पी

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और आबकारी विभाग की शह पर ही यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना यह दर्शाता है कि संबंधित अधिकारी स्थिति को नजरअंदाज कर रहे हैं।

(न्यूज़ नुक्कड़ के लिए गाजीपुर से इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.