हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड की गुत्थी भले ही उत्तर प्रदेश की पुलिस सुलझाने का दावा कर रही हो, लेकिन कमलेश के परिजनों का यूपी पुलिस पर बिलकुल भी भरोसा नहीं है।
कमलेश तिवारी की हत्या से उनके परिजन बेहद गुस्से में हैं। वो मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहें। कमलेश तिवारी के बेटे सत्यम तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। सत्यम तिवारी ने कहा कि उन्हें किसी पर भी भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता को सुरक्षा दी गई थी, बावजूद इसके उनकी हत्या कर दी गई। सत्यम तिवारी ने कहा कि ऐसे वो प्रशासन पर भी कैसे भरोसा कर सकते हैं।
कमलेश तिवारी के बेटे ने मौजूदा एसआईटी की जांच पर भी भरोसा नहीं जताया है। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि मेरे पिता की हत्या की जांच NIA करे। सत्यम तिवारी ने ये मांग इसलिए भी की है, क्योंकि इस तरह की खबरें सामने आई थीं कि कमलेश तिवारी आतंकी संगठन ISIS के निशाने पर थे। 2017 में गुजरात एटीएस की गिरफ्त में आए ISIS के दो आतंकियों ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया था। आतंकियों के आकाओं ने उन्हें कमलेश का यू-ट्यब वीडियो दिखाकर कहा था कि हम लोगों को इसकी हत्या करनी है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को दफ्तर में घुसकर भगवा कपड़े पहने दो बदमाशों ने कमलेश तिवारी की हत्या कर दी थी। पहले बदमाशों ने कमलेश पर फायरिंग की, जब गोली नहीं चली तो उन्होंने चाकू से कमलेश तिवारी का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किय है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी गुजरात से हुई है। वहीं दो आरोपियों की गिरफ्तारी यूपी से ही हुई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.