झांसी में कांग्रेस की ‘रानी’ का रोड शो, प्रियंका को देखने उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरें देख विरोधी खेमे में खलबली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को झांसी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के बाद मेगा रोड शो किया।

प्रियंका गांधी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चारों तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। कांग्रेस महासचिव करीब 11.20 बजे झांसी पहुंचीं और उन्होंने सिंधी चौराहा पर पार्टी कार्यालय से रोड शो शुरू किया। उनका रोड शो मानिक चौक, बड़ा बाजार, सुभाष गंज, तलैया और ओरझा दरवाजा होते हुए इवाट बाजार इलाके में खत्म हुआ।

इस भव्य रोड शो के दौरान धीरे-धीरे प्रियंका गांधी का काफिल आगे भढ़ रहा था और वो हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। अपनी नेता की एक झलक पाने के लिए कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। रोड शो के दौरान, प्रियंका सिंधी चौराहा स्थित छह कुंड महादेव मंदिर भी पहुंचीं, जहां उन्होंने मंदिर के दर्शन किए। रोड शो के दौरान उनके साथ झांसी से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी शरण कुशवाह मौजूद थे।

रोड शो के दौरान बैगनी साड़ी पहने प्रियंका गांधी ने कुछ बच्चों को अपनी गाड़ी पर सवारी भी करवाई। उन पर फूल भी बरसाए गए। झांसी में 29 अप्रैल को चौथे चरण के तहत मतदान होगा। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से अब तक 26 सीटों पर पहले 3 चरणों में वोटिंग हो चुकी है। बाकि 54 सीटों पर आगामी 4 चरणों में चुनाव होंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.