लोकसभा चुनाव: बेगूसराय में मतदान से पहले बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह को बड़ा झटका, केस दर्ज

बिहार के बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार गिरिरजा सिंह विवादित बयान देकर बुरे फंस गए हैं। बयान को धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए उनके खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

गिरिराज सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बुधवार को जनसभा संबोधित करते हुए उन्होंने अल्पसंख्यकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। बेगूसराय के जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार ने मामले में संज्ञान लेते हुए गुरुवार को गिरिराज के खिलाफ बेगूसराय के नगर थाना में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया।

बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने बुधवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जो वंदेमातरम् नहीं कहेगा, उसे कब्र के लिए तीन हाथ जगह भी नहीं मिलेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि गिरिराज का यह बयान अल्पसंख्यकों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

गिरिराज के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 125 और 123, भादवि की धारा 153 ए, 153 बी, 295 ए, 171 सी, 188, 298 तथा 505 दो के तहत गुरुवार को नगर थाना में केस दर्ज किया गया है।

बेगूसराय में गिरिराज का मुकाबला सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार से है। बेगूसराय में चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.