गोरखपुर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण से मचा हड़कंप! पूरा मामला सुनकर रह जाएंगे दंग

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में बाजार से दिन दहाड़े ऑटो चालक ने तीन युवकों के साथ मिलकर एक युवती का अपहरण कर लिया।

युवती के अपहरहण के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती का अपहरण करने के बाद आरोपी सुनसान जगह पर ले गए। युवती को इन लोगों ने चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। परिजनों द्वारा काफी हाथ-पैर जोड़ने पर रात में गांव के बाहर युवती को छोड़कर अपहरणकर्ता फरार हो गए।

युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर चिलुआताल थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बाकी के आरोपियों की तलाश जारी है।

युवती के परिजनों ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की शाम को बाजार से घर आने के लिए युवती आटो में बैठी। कुछ दूर चलने के बाद आटो चालक ने फोन कर गांव के तीन युवकों को बुला लिया और ऑटो में बैठा लिया। युवकों के कहने पर आटो चालक युवती को लेकर छामू स्थान पुल पहुंचा।

युवती के मुताबिक, इस दौरान उसने ऑटो से उतरे की कोशिश की लेकिन युवकों ने ऑटो से उसे उतरने नहीं दिया। चार घंटे बाद युवक, युवती को लेकर गांव पहुंचे और गांव के बाहर उसे छोड़कर फरार हो गए। परिजनों के अनुसार, 6 महीने पहले भी आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ अभद्रता की थी।

आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि बीती 8 नवंबर की रात को आटो चालक ने युवती को अकेला पाकर रेप की कोशिश भी की थी। अब एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.