उत्तराखंड में पॉलीथिन में सामान बेचने वाले दुकानदार सावधान! अब लगेगा इतना जुर्माना, हाईकोर्ट का फैसला

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने पॉलीथिन में सामने बेचने पर जुर्माने में बदलाव किया है।

हाईकोर्ट के फैसले के मुतबाकि, अगर कोई दुकानदार पॉलीथिन में सामान बेचते हुए पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर प्रति पॉलीथिन 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। इस आदेश का मतलब ये है कि जितने भी पॉलीथिन आपके पास से बरामद किए जाएंगे उसकी गिनती करने के बाद प्रति पॉलीथिन पर जुर्माना लगेगा। इससे पहले नियम था कि अगर किसी दुकानदार के पास पॉलीथिन पाई जाती है तो उसके ऊपर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगता था। लेकिन अब इसमें हाईकोर्ट ने बदलाव कर दिए हैं।

बागेश्वर नगरपालिका ने शासनादेश के प्रावधान के मुताबिक, व्यापारियों के पांच-पांच हजार के चालान कर दिए तो दुकानदारों ने पांच हजार चालान करने को याचिका के माध्यम से हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। पिछले दिनों जस्टिस शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ ने पांच हजार जुर्माने के फैसले को सही करार देते हुए साफ किया था कि जुर्माना प्रति पॉलीथिन-प्लास्टिक बैग पांच सौ रुपये भरना होगा।

एकलपीठ के आदेश को बागेश्वर के व्यापारी मदन लाल और निर्मल कुमार साह याचिका दायर कर चुनौती दी थी। मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंठपीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए एकलपीठ के प्रति पॉली बैग 500 रुपये जुर्माने के आदेश को सही ठहराया।

पॉलीथिन को लेकर कब-कब बदले नियम:

  • 2012 में हाई कोर्ट ने प्रति पॉलीथिन 500 रुपये चालान काटने का आदेश पारित किया था।
  • 2015 में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पूरे राज्य में पॉलीथिन के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया था।
  • 11 जनवरी, 2017 को राज्य सरकार ने पॉलीथिन पकड़े जाने पर दुकानदार पर 5 हजार जुर्माने का प्रावधान कर दिया था।
  • 30 जुलाई, 2019 हाई कोर्ट ने एक बार फिर प्रति पॉलीथिन 500 रुपये चालान काटने का आदेश दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.