उन्नाव रेप पीड़ित के साथ हादसा या साज़िश, टक्कर मारने वाले ट्रक की नंबर प्लेट का सच क्या है?

देश के चर्चित उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप कांड में बड़ा मोड़ आ गया है। गैंगरेप पीड़ित को लेकर जा रही कार को संदिग्ध हालत में ट्रक ने टकक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो महिलओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीड़ित और उसके वकील की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वकील को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़ित की कई हड्डियां टूट गई हैं।

ये भीषण सड़क हादसा रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर हुआ। रेप पीड़ित अपनी मां, चाची और वकील के साथ इसी स्विफ्ट डिज़ायर कार में उन्नाव से रायबरेली जा रही थी। रायबरेली जेल में पीड़ित के चाचा कैद हैं। जैसे ही ये कार सुल्तानपुर खेड़ा के पास पहुंची। सामने से आ रहे इस ट्रक ने कार को टक्कर मारी। चश्मदीदों के मुताबिक ट्रक ने अचानक अपनी लेन बदली और कार के सामने से आकर उसे टक्कर मार दी।

हादसे पर सवाल क्यों?

इस हादसे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे के पीछे हत्या का शक जताया जा रहा है, क्योंकि मौत की नींद सुलाने वाले ट्रक की पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी। इसकी नंबर प्लेट पर पर काला पेंट किया गया था। बता दें कि ये वही पीड़ित है जिसने बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का संगीन आरोप लगाया है। सीबीआई रेप के आरोपों की जांच कर रही है। सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया था जिसके बाद वो जेल में बंद हैं। पीड़ित ने कुछ दिन पहले ही आरोपी विधायक को दिल्ली की जेल में शिफ्ट करने की गुहार लगाई थी। पीड़ित को आशंका थी कि आरोपी विधायक उसकी हत्या करवा सकता है।

हादसे की CBI जांच की मांग

रेप पीड़ित के साथ हुए हादसे को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने हादसे की सीबीआई जांच की मांग की है। कांग्रेस ने भी हादसे की सीबीआई जांच की मांग की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.