यूपी: गाजीपुर की मस्जिदों में अब होगी अजान, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DM के फैसले को किया रद्द

उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अजान को लेकर जिले के सांसद अफजाल अंसारी की याचिका पर बड़ा फैसला दिया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर के डीएम के आदेश को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने मस्जिदों से अजान की मंजूरी दे दी है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि मस्जिदों में अजान से कोविड-19 की गाइडलाइन का कोई उल्लंघन नहीं होता है। हाईकोर्ट ने अजान को धार्मिक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा हुआ बताया।

हालांकि लाउडस्पीकर से अजान की अनुमति नहीं दी गई है। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ उन्हीं मस्जिदों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हो सकता है, जिन्होंने इसकी लिखित अनुमति ले रखी हो। जिन मस्जिदों के पास अनुमति नहीं है, वह लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए आवेदन कर सकते हैं। लाउडस्पीकर की अनुमति वाली मस्जिदों में भी ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन करना होगा।

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा?

  • अजान इस्लाम का अभिन्न अंग और मुसलमानों का मौलिक अधिकार है, इससे कोविड-19 के किसी गाइडलाइन का उल्लंघन नही होता।
  • अजान देने से रोकना संविधान के अनुच्छेद 25 के अंतर्गत प्राप्त मौलिक अधिकार का हनन है।
  • जहां लाउडस्पीकर से अजान देने की अनुमति पहले से है वहां तय मानकों का पालन करते हुए अजान होगी।
  • नई लाउडस्पीकर परमिशन या रिन्यूअल की याचिका पर संबंधित अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण कानून और धारा 144 को ध्यान में रखते हुए फैसले ले सकेंगे।

गौरतलब है कि कोरोना लॉकडाउन को कारण बताते हुए गाजीपुर के डीएम ने मौखिक आदेश देकर मस्जिदों में माइक से अजान पर पाबंदी लगा दी थी। इसका पूरे जिले में विरोध हुआ था। कई बार स्थानीय लोगों ने डीएम से बात की, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद जिले के सांसद अफजाल अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक चायिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद पांच मई को हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, अब कोर्ट का आदेश आया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.