यूपी चुनाव: जमानियां विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी फरजाना शमशाद के साथ दुर्व्यवहार, पति ने गांधीवादी तरीके से जताया विरोध

उत्तर प्रदेश के जमानियां विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी फरजाना शमशाद के साथ उसिया गांव में जनसंपर्क के दौरान हुए दर्व्यवहार के खिलाफ उनके पति अहम शमशाद ने गांधीवादी तरीके से विरोध जताया।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सचिव अहमद शमशाद उसिया गांव में रेलवे स्टेशन के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र से साथ कुछ देर तक धरने पर बैठे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अहमद शमशाद ने पत्नी के साथ हुए दुर्व्यवहार पर कहा कि महिला प्रत्याशी के साथ इस तरह की घटना होना बेहद शर्मनाक है।

अहमद शमशाद ने कहा कि महिला प्रत्याशी के साथ विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बदसलूकी काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन मालिक होती है वोट देना या ना देना ये उनका हक है, अनैतिक रूप से दुर्व्यवहार कर विरोध जताना गलत है। कांग्रेस सचिव ने कहा कि जनता दुर्व्यवहार का इस चुनाव में जवाब जरूर देगी।

(यूपी के जमानियां से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.