उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर ग्राम में नकली शराब मिलने की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की।
इलके के एक व्यक्ति ने यहां के सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान पर नकली शराब बेचे जाने की शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक, शराब की दुकान में सील टूटी और फर्जी बारकोड के साथ पुरानी शराब बेची जा रही है। सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम, पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंची पुलिस दुकान में छानबीन करने लगी। इस दौरान दुकान पर बैठे दो सेल्समैन में से एक पुलिस को देख कर मौके से फरार हो गया। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने काफी देर तक छानबीन की, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला।
मीडिया से बात करते हुए अबाकरी विभाग के अधिकारी ने बताया कि जांच में फिलहाल कुछ भी नहीं पाया गया है। शिकायत के आधार पर शराब का सैंपल ले लिया गया। सैंपल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.